
Mandar Bomb Attack : रांची के मांडर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बमबारी की है. कुलदीप खलखो के घर के आंगन में चार जिंदा बम फेंका गया. इस दौरान एक बम फट गया जिससे अफरा-तफरी मच गयी.
हालांकि, बम विस्फोट के बाद किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है. जानकारी के अनुसार, प्रेम प्रसंग में बमबाजी की घटना को अंजाम दिया गया था. फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

