
रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बुधवार को पार्टी के मीडिया विभाग का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया विभाग में चल रही गतिविधियों की जानकारी ली। आदित्य साहू ने कहा कि पार्टी का मीडिया विंग एक महत्वपूर्ण विभाग है। इसका काम केंद्र सरकार और पार्टी की गतिविधियों को जनता तक पहुंचाना है। यह काम गंभीरता और जवाबदेही के साथ होना चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा,अविनेश कुमार, दीनदयाल वर्णवाल और शोभा यादव उपस्थित रहीं।

