बेंगलुरु में हिंदी साइनबोर्ड में तोड़-फोड़ के बाद प्राथमिकी दर्ज

बेंगलुरु में हिंदी थोपने के विरोध में कर्नाटक रक्षण वेदिके कार्यकर्ताओं ने बीईएल सर्कल का साइनबोर्ड हटाया, पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति नुकसान समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बेंगलुरु: बेंगलुरु में कन्नड़ समर्थक संगठन के सदस्यों ने ‘‘हिंदी थोपे जाने’’ के विरोध में बीईएल सर्कल पर साइनबोर्ड में तोड़-फोड़ की, जिसके बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम को हुई। कार्यकर्ताओं का दावा है कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) कैंपस के बाहर सार्वजनिक मार्ग पर साइनबोर्ड बिना अनुमति के लगाया गया था।

पुलिस के अनुसार, ‘कर्नाटक रक्षण वेदिके’ के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान साइनबोर्ड को हटा दिया और कहा कि वे राज्य में हिंदी को ‘‘बढ़ावा देने की कोशिशों’’ का विरोध करना जारी रखेंगे। बाद में पुलिस ने दखल दिया और स्थिति को काबू में किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने कार्रवाई की है और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दंगा करने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अन्य अपराधों के लिए भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।’’

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।