डेढ़ टंगवा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर में चालक की मौत, तीन घायल

चंदवा-चांपी मार्ग की डेढ़ टंगवा घाटी में दो ट्रकों की जोरदार टक्कर में एक चालक की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, पुलिस जांच जारी है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : चंदवा थाना क्षेत्र के चंदवा-चांपी लोहरदगा मार्ग स्थित डेढ़ टंगवा घाटी में गुरुवार को दो ट्रकों की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी चंदवा भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही चंदवा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों ट्रकों में सरिया लोड था, जो राउरकेला से यूपी जा रहा था।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।