200 वर्ष पुराना है मेन रोड का काली मंदिर, दक्षिणमुखी स्वरूप में विराजमान हैं मां

रांची के मेन रोड स्थित 200 वर्ष पुराने दक्षिणा काली मंदिर में मां काली के दक्षिणमुखी स्वरूप की पूजा होती है, जहां तंत्र साधना और आस्था से जुड़ी गहरी धार्मिक मान्यता है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची के मेन रोड स्थित हनुमान मंदिर के सामने वाली गली में स्थित प्रसिद्ध दक्षिणा काली मंदिर करीब 200 वर्ष पुराना है। यहां मां काली दक्षिणमुखी स्वरूप में विराजमान हैं। यह मंदिर तंत्र साधना के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध माना जाता है। झारखंड ही नहीं, बल्कि देश-विदेश से भी श्रद्धालु यहां माता के दर्शन और आशीर्वाद के लिए पहुंचते हैं। ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से मां की आराधना करता है, उसकी मनोकामना मां अवश्य पूरी करती हैं। वर्तमान में मंदिर की पूजा-अर्चना पुजारी ब्रजेश मिश्र द्वारा की जा रही है, जो इस परंपरा की छठी पीढ़ी हैं। उनके अनुसार, उनके पूर्वज लगभग 1850 के आसपास रांची आए थे और उन्होंने ही माँ काली की पत्थर की प्रतिमा स्थापित की थी। प्रारंभ में मंदिर खपरैल का था, जिसे बाद में 1919 में पक्का स्वरूप दिया गया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।