रामगढ़ में अवैध बालू ढुलाई पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़ : रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र में अवैध बालू ढुलाई के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालू से भरे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। यह कार्रवाई गुरुवार को जनियामारा तीखी मोड़ के पास अपर निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान की गई। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि जब्त ट्रैक्टर में करीब 100 सीएफटी बालू लदा था। ट्रैक्टर के मालिक और चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि दामोदर नदी और आसपास के क्षेत्रों से रोज अवैध बालू की ढुलाई की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, जब तक बालू घाटों की नीलामी नहीं होती, तब तक नदी से बालू निकालना गैरकानूनी माना जाएगा। पुलिस ने कहा कि अवैध खनन से सरकार को आर्थिक नुकसान हो रहा है, इसलिए ऐसे मामलों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।