मोरहाबादी मैदान में सब्जी बाजार नहीं लगाने के निगम के आदेश से विक्रेता नाराज, करेंगे आंदोलन

रांची के मोरहाबादी मैदान में 40 साल पुराना साप्ताहिक सब्जी बाजार बंद, सैकड़ों विक्रेताओं की आजीविका प्रभावित, निगम के फैसले से नाराजगी और आंदोलन की आशंका बढ़ी

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची नगर निगम ने राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में पिछले करीब 40 वर्षों से लगने वाले प्रसिद्ध साप्ताहिक सब्जी बाजार को शनिवार से बंद कर दिया गया। निगम ने बढ़ती भीड़, ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था का हवाला देते हुए यह फैसला लिया है। निगम के आदेश के बाद शनिवार को किसी भी सब्जी विक्रेता को बाजार लगाने की अनुमति नहीं दी गई। इस फैसले से सैकड़ों छोटे व्यापारियों और किसानों में भारी नाराजगी है। हर बुधवार और शनिवार को लगने वाला यह बाजार ग्रामीण इलाकों से आने वाले किसानों और सब्जी विक्रेताओं के लिए कमाई का सबसे बड़ा जरिया माना जाता था। शनिवार सुबह बड़ी संख्या में विक्रेता मोरहाबादी पहुंचे, लेकिन निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने उन्हें दुकान लगाने से रोक दिया। कई विक्रेता वापस लौट गए, जबकि 100 से अधिक विक्रेता मैदान में डटे रहे। विक्रेता अब आंदोलन की तैयारी में है।

विक्रेताओं का कहना है कि बाजार बंद होने से उनके परिवार की आजीविका पर सीधा असर पड़ेगा। विक्रेताओं का कहना है कि वह पिछले 35 वर्षों से यहीं सब्जियां बेचकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। दूसरी ओर स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले इस बाजार में केवल 50 से 100 दुकानें लगती थीं, लेकिन अब दुकानों की संख्या बढ़कर लगभग 1600 तक पहुंच गई है। दुकानदार सड़कों तक फैल गए, जिससे हर सप्ताह भारी ट्रैफिक जाम और लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या निगम सब्जी विक्रेताओं के लिए कोई वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराएगा या फिर यह विवाद आंदोलन का रूप लेगा। आने वाले दिनों में निगम और सब्जी विक्रेताओं के बीच होने वाली बातचीत पर सभी की नजर रहेगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।