मुंबई में भारी बारिश को लेकर ‘रेड अलर्ट’ जारी

आईएमडी ने मुंबई में रेड अलर्ट जारी किया, भारी से अत्यधिक बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई, लोकल ट्रेन सेवाओं में देरी और जलभराव की स्थिति बनी रही

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को मुंबई के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी करते हुये शहर एवं उपनगरों में भारी से बहुत भारी बारिश होने तथा कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है। नगर निकाय के अधिकारियों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान कई हिस्सों में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश रिकार्ड की गई है। हालांकि, भारी बारिश के बावजूद शहर में सार्वजनिक परिवहन सामान्य रूप से चल रहा है।
हालांकि, यात्रियों ने उपनगरीय लोकल ट्रेन नेटवर्क के संचालन में देरी की शिकायत की है।

मौसम विभाग ने जिलावार पूर्वानुमान में मुंबई के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी कर सप्ताहांत के दौरान कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी और कुछ चुनिंदा इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, पश्चिमी उपनगरों में बांद्रा (एच वेस्ट वार्ड कार्यालय) में सबसे अधिक 150.6 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। वहीं, पूर्वी उपनगरों में विक्रोली में सबसे अधिक 143 मिलीमीटर बारिश हुई। मुंबई में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बारिश में शहर में 99 मिलीमीटर, पूर्वी उपनगरों में 98 मिलीमीटर और पश्चिमी उपनगरों में 94 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।