आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होनेवालों की बढ़ी भीड़, समारोह स्थल के दरवाजे खोले गए

तेहरान में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के कथित अंतिम संस्कार समारोह में भारी भीड़ उमड़ी, ईरान-इराक में छह दिवसीय कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा तेज हुई

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

तेहरान : ईरान की राजधानी तेहरान में देश के सुप्रीम लीडर रहे आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने के लिए लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। बीबीसी फ़ारसी सेवा के मुताबिक़, ईरानी मीडिया ने रिपोर्ट किया है कि तेहरान के मोसल्ला स्थित मस्जिद में लोगों की संख्या बढ़ने की वजह से समारोह स्थल के उत्तरी दरवाज़े भी खोल दिए गए हैं। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि ईरान और इराक़ के विभिन्न शहरों में आयोजित होने वाले छह दिवसीय समारोह में डेढ़ से दो करोड़ लोग शामिल होंगे। इस बीच, इराक़ के समाचार सूत्रों का कहना है कि बुधवार को अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए देश की राजधानी बगदाद में बंद रहेगा। ख़ामेनेई का अंतिम संस्कार समारोह गुरुवार को उनके गृह नगर मशहद में समाप्त होगा, जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।