लातेहार के पहाड़ कापू मस्जिद मोहल्ले में जलमीनार महीनों से बंद, 5 दिनों से बिजली गुल, दर्जनों परिवार परेशान

महुआडांड़ के पहाड़ कापू गांव में खराब जलमीनार और पांच दिनों से बिजली गुल होने से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित, पेयजल संकट और बिजली बहाली की मांग तेज हुई

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

महुआडांड़ : महुआडांड़ प्रखंड के पहाड़ कापू गांव के मस्जिद मोहल्ला में जल संकट विकराल रूप ले चुका है। मोहल्ले की जलमीनार पिछले कई महीनों से खराब पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है जलमीनार बंद होने से हदीस अंसारी, मैनूर अंसारी, सजाद अंसारी, प्रधान जोगेन्द्र खेरवार, समसुदीन अंसारी, रफीक अंसारी, रजब अंसारी, तरन्नुम अंसारी, समसेर अंसारी, स्कन्द बड़ा, बिहारी सिंह, एमाम अंसारी, महैनदर सिंह, सतार अंसारी, ताहीर, नसीर अंसारी, सदाम अंसारी सहित दर्जनों परिवार प्रभावित हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि जलमीनार से आपूर्ति पूरी तरह ठप है। मजबूरी में महिलाओं और बच्चों को दूर कुओं और चापाकलों से पानी लाना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों ने कई बार प्रखंड प्रशासन और पीएचईडी विभाग को इसकी सूचना दी, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं हुई।वहीं दूसरी ओर मोहल्ले में पिछले 5 दिनों से बिजली भी गुल है। बिजली न होने से पढ़ाई, मोबाइल चार्जिंग और घरेलू काम सब ठप है। ग्रामीणों ने उपायुक्त लातेहार, प्रखंड प्रशासन महुआडांड़ और विद्युत विभाग से मांग की है कि जलमीनार की तुरंत मरम्मत कर पानी आपूर्ति बहाल की जाए और बिजली व्यवस्था दुरुस्त की जाए।वही बिजली संकट मामले में महुआडांड़ बिजली विभाग ने बताया कि बिजली तार जमीन में गिरने से बिजली आपूर्ति ठप थी कार्य तेजी से चल रहा है जल्द बिजली बहाल की जाएगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।