धीरूभाई अंबानी की पुण्यतिथि पर लगा रक्तदान शिविर, 57 यूनिट ब्लड दिया गया सदर को

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : धीरूभाई अंबानी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को संध्या टावर स्थित रिलायंस जियो (हेड ऑफिस) की ओर से सदर अस्पताल रांची के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रिलायंस जियो के अधिकारियों और कर्मचारियों ने रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। इस दौरान कुल 57 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया जो जरूरतमंद मरीजों को दिया जाएगा। शिविर का उद्देश्य लोगों में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नियमित रक्तदान की भावना को प्रोत्साहित करना था। सदर अस्पताल की ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. रंजू सिन्हा और उनकी टीम ने सभी रक्तदाताओं का परीक्षण करने के बाद सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से रक्त संग्रह किया।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने रिलायंस जियो के अधिकारियों, कर्मचारियों और आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक सरोकार से जुड़े प्रयास न केवल रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी भी साबित होते हैं। वहीं डॉ. रंजू सिन्हा ने आम नागरिकों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि समय पर पर्याप्त रक्त उपलब्ध रहने से कई मरीजों की जान बचाई जा सकती है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।