भाजपा कोर कमेटी की बैठक, जेपीएससी में धांधली सहित कई ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर दिखी पार्टी

रांची में भाजपा कोर कमेटी की बैठक में कानून व्यवस्था, जेपीएससी में कथित धांधली, किसानों को खाद-बीज उपलब्धता और संगठनात्मक रणनीति समेत कई जनहित व राजनीतिक मुद्दों पर मंथन हुआ।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJP Core Committee Meeting: भाजपा प्रदेश कार्यालय में आदित्य साहू की अध्यक्षता में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में राज्य की वर्तमान स्थिति के अलावा सांगठनिक विषयों पर भी चर्चा हुई। बैठक में राज्य में ध्वस्त कानून व्यवस्था, जेपीएससी में धांधली जैसे मामले पर भाजपा काफी गंभीर दिखी। प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने मीडिया को ब्रीफ करते हुए कहा कि पार्टी की इस बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की अकर्मण्यता के कारण पूरे प्रदेश की चरमराई विधि व्यवस्था पर गंभीर चर्चा हुई। आज राज्य में पुलिस के समक्ष हत्या हो रही है, पुलिस कस्टडी में ज्यादती हो रही है। अभी बरसात का मौसम है, किसानों को समुचित खाद बीज कैसे उपलब्ध हो इस बिंदु पर भी बात हुई।

जेपीएससी में धांधली सहित ऐसे तमाम ज्वलंत और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं बैठक के दौरान सांगठनिक विषयों, एसआईआर में पार्टी की भूमिका आदि पर भी चर्चा की गई।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के अलावा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, राज्यसभा सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र कुमार राय और दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी और मनोज सिंह उपस्थित थे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।