रांची प्रेस क्लब में आयोजित लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए सुबोधकांत सहाय

रांची में कांग्रेस की लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में सुबोध कांत सहाय शामिल हुए। बैठक में SIR अभियान, संगठन मजबूती, जनजागरूकता और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय बुधवार को रांची प्रेस क्लब में आयोजित लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा विशेष रूप से SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) अभियान को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की गई। साथ ही इसके प्रभावी क्रियान्वयन, जनजागरूकता और संगठन की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। सुबोधकांत सहाय ने बैठक के बाद कहा कि बैठक उपयोगी एवं सार्थक रही। सभी साथियों के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए अपने विचार साझा किए l बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो, कांग्रेस प्रभारी सिरिबेला प्रसाद, कांग्रेश अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, कांके विधायक सुरेश बैठा, रांची महानगर अध्यक्ष कुमार राजा और खिजरी विधायक राजेश कच्छप जी उपस्थित रहे। इसके साथ ही विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों एवं कांग्रेस संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने भी सहभागिता की।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।