रांची जमीन घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी कमलेश सिंह की 66 एकड़ जमीन अटैच

रांची जमीन घोटाले में ईडी ने कारोबारी कमलेश कुमार सिंह की करीब 85 करोड़ रुपये मूल्य की 66 एकड़ जमीन अटैच की। मामले में फर्जी दस्तावेजों से जमीन खरीद-बिक्री की जांच जारी है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Land Scam : झारखंड के चर्चित जमीन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची के कारोबारी कमलेश कुमार सिंह की करीब 66 एकड़ जमीन को अस्थायी रूप से अटैच कर दिया है। ईडी के मुताबिक, जब्त की गई इस संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 85 करोड़ रुपये है।

ईडी की जांच में सामने आया है कि कमलेश कुमार सिंह ने रांची के कांके और नगड़ी अंचल में स्थित कई जमीनों से जुड़े कथित फर्जी दस्तावेज तैयार कराए थे। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर जमीन की खरीद-बिक्री का नेटवर्क संचालित किए जाने का आरोप है।

जांच एजेंसी के अनुसार, 66 एकड़ जमीन में से कुछ हिस्सों की कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए पहले ही बिक्री की जा चुकी थी। वहीं, बाकी जमीन का सौदा पूरा होने से पहले ही ईडी ने कार्रवाई करते हुए पूरी संपत्ति को अटैच कर दिया, ताकि आगे किसी तरह का लेन-देन न हो सके।

इस मामले में ईडी पहले ही कमलेश कुमार सिंह समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। अब एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि इस कथित जमीन घोटाले में और किन लोगों की भूमिका रही तथा फर्जी दस्तावेजों के जरिए कितनी संपत्तियों का अवैध लेन-देन किया गया।

ईडी का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।