रांची के रास्ते चलने वाली तिरुपति रक्सौल एक्सप्रेस जनकपुर रोड स्टेशन पर रुकेगी

तिरुपति-रक्सौल साप्ताहिक एक्सप्रेस 17433/17434 को यात्रियों की सुविधा हेतु जनकपुर रोड स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव मिला। नई समय सारणी के अनुसार दोनों ट्रेनों का आगमन-प्रस्थान निर्धारित किया गया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: यात्रियों कि सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 17433/17434 तिरुपति रक्सौल तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस वाया रांची का पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत समस्तीपुर मंडल के जनकपुर रोड स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव दिया गया है। जनकपुर रोड स्टेशन पर इन ट्रेनों की समय सारणी इस प्रकार होगी। ट्रेन संख्या 17433 तिरुपति रक्सौल साप्ताहिक एक्सप्रेस वाया रांची का यात्रा प्रारंभ दिनांक 13.07.2026 से जनकपुर रोड स्टेशन पर दिनांक 15.07.2026 से आगमन 14:13 बजे एवं प्रस्थान 14:15 बजे होगा। ट्रेन संख्या 17434 रक्सौल तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस वाया रांची का यात्रा प्रारंभ दिनांक 09.07.2026 से जनकपुर रोड स्टेशन पर आगमन 05:10 बजे एवं प्रस्थान 05:12 बजे होगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।