NH-18 पर खाली ट्रक ने अलकतरा लदे टैंकर में मारी टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के NH-18 पर होटल रॉयल मिनट के ठीक सामने बीती रात एक खतरनाक दुर्घटना हुई। जमशेदपुर की ओर से आ रही एक खाली ट्रक ने उसी सड़क पर आगे चल रहे अलकतरा लदे टैंकर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक का केबिन पिचक गया और चालक उसके अंदर फंस गया, जबकि टैंकर में लदा अलकतरा पूरी सड़क पर फैल गया।

सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद गंभीर रूप से घायल चालक को केबिन से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

इसके बाद थाना प्रभारी ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटवाया और सड़क पर फैले अलकतरा पर बालू डलवाकर उसे साफ कराया गया। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।