झारखंड के दिवंगत पुलिसकर्मियों के 153 आश्रितों को मिलेगी अनुकंपा पर नौकरी, डीजीपी ने दिया ये निर्देश

झारखंड पुलिस ने ड्यूटी के दौरान दिवंगत पुलिसकर्मियों के 153 आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी देने की मंजूरी दी, जिससे परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड पुलिस ने सेवा के दौरान दिवंगत हुए पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के परिवारों को बड़ी राहत देते हुए 153 आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी देने की स्वीकृति प्रदान की है। यह निर्णय डीजीपी तदाशा मिश्रा के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय में आयोजित अनुकंपा समिति की बैठक में लिया गया। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार बैठक में कुल 163 मामलों पर विचार किया गया। इनमें 153 मामलों में अनुकंपा नियुक्ति की मंजूरी दी गई, जबकि चार मामलों को विभिन्न कारणों से फिलहाल होल्ड पर रखा गया है। वहीं तीन आवेदन नियमानुसार पात्र नहीं पाए जाने के कारण अस्वीकार कर दिए गए।

इन नियुक्तियों के तहत चयनित आश्रितों को पुलिस विभाग के विभिन्न पदों पर नियुक्त किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों को आर्थिक संबल और सम्मानजनक आजीविका उपलब्ध कराना है। झारखंड पुलिस का मानना है कि अनुकंपा नियुक्ति केवल रोजगार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि दिवंगत पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान और उनके परिवारों के प्रति विभाग की संवेदनशीलता का प्रतीक है। इस फैसले से 153 परिवारों को आर्थिक सुरक्षा और भविष्य के लिए नया सहारा मिलेगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।