बंगाल में मूसलाधार बारिश, अगले कुछ दिनों तक वर्षा जारी रहने का अनुमान : आईएमडी

पश्चिम बंगाल में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, कोलकाता समेत कई जिलों में जलभराव, आईएमडी ने 13 से 15 जुलाई तक भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बड़े हिस्से में मॉनसून की मूसलाधार बारिश हुई। राज्य के उत्तरी हिस्से में स्थित कूचबिहार में शुक्रवार सुबह तक बीते 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक 143 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश से सराबोर राज्य की राजधानी में सुबह से लगातार वर्षा होने के कारण स्कूल और कार्यालय जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव और यातायात धीमा होने के कारण शहर के कई हिस्से प्रभावित हुए, जिनमें सॉल्ट लेक क्षेत्र का आईटी हब सेक्टर-पांच भी शामिल है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण बंगाल के दमदम में सबसे ज़्यादा 96 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। दमदम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थित है। राज्य के अन्य स्थानों में अलीपुरद्वार में 112 मिमी, बैरकपुर में 68 मिमी, हल्दिया में 64 मिमी, डायमंड हार्बर में 63 मिमी और सॉल्ट लेक में 55 मिमी वर्षा दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दक्षिण बंगाल में 13 जुलाई तक और उत्तर बंगाल में 15 जुलाई तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। IMD ने अनुमान जताया है कि कोलकाता में अगले कुछ दिनों तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।