
लोहरदगा : लोहरदगा जिले के चट्टी बड़ागाई निवासी नेहा कुमारी और उनके भाई अरुण की हत्या कर दी गई। आरोप है कि गुमला जिले के करंज थाना क्षेत्र के दूधिया गांव निवासी संजीत प्रमाणिक ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ वर्षों से विवाद चल रहा था। पत्नी अपने पुत्र से मिलने के लिए कल शाम पति के गांव गई थी। परिजनों का आरोप है कि वहीं से नेहा के पति और उसके लगभग आधा दर्जन अज्ञात दोस्तों ने नेहा कुमारी और उनके भाई अरुण को अगवा कर लिया। इसके बाद दोनों को जबरन गाड़ी में बैठाकर खूंटी थाना क्षेत्र में ले जाया गया।
हत्या कैसे हुई
परिजनों के अनुसार देर रात दोनों की पत्थर और धारदार हथियार से मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा और डर दोनों है। परिजन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

