
रांची: यात्रियों कि सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 17433/17434 तिरुपति रक्सौल तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस वाया रांची का पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत समस्तीपुर मंडल के जनकपुर रोड स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव दिया गया है। जनकपुर रोड स्टेशन पर इन ट्रेनों की समय सारणी इस प्रकार होगी। ट्रेन संख्या 17433 तिरुपति रक्सौल साप्ताहिक एक्सप्रेस वाया रांची का यात्रा प्रारंभ दिनांक 13.07.2026 से जनकपुर रोड स्टेशन पर दिनांक 15.07.2026 से आगमन 14:13 बजे एवं प्रस्थान 14:15 बजे होगा। ट्रेन संख्या 17434 रक्सौल तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस वाया रांची का यात्रा प्रारंभ दिनांक 09.07.2026 से जनकपुर रोड स्टेशन पर आगमन 05:10 बजे एवं प्रस्थान 05:12 बजे होगा।

