बंगाल में जूट उद्योग को नई रफ्तार: एक महीने में 14 बंद मिलें शुरू, हजारों श्रमिकों को मिला रोजगार

पश्चिम बंगाल में एक महीने के भीतर 14 बंद जूट मिलें दोबारा शुरू हुईं। इससे हजारों श्रमिकों को रोजगार मिला और जूट उद्योग में नई उम्मीद जगी है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता : बंगाल में एक महीने के भीतर 14 बंद जूट मिलें फिर से शुरू हो गई हैं। इससे हजारों श्रमिकों को दोबारा रोजगार मिला है और उनके घरों में खुशियां लौट आई हैं। मिलें खुलने से श्रमिकों के साथ उनके परिजनों ने भी राहत की सांस ली है। श्रम विभाग के मुताबिक, कई मिलों में उत्पादन शुरू हो चुका है, जबकि कुछ में मरम्मत का काम अंतिम चरण में है। वहीं, जगदल, एम्पायर एमको, भारत और लुमटेक्स जूट मिल भी जल्द उत्पादन शुरू कर सकती हैं। सरकार का कहना है कि जूट उद्योग को फिर से मजबूत बनाने और अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।