बेंगलुरु में चालक ने अपने परिवार के तीन सदस्यों की हत्या के बाद आत्महत्या की

बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या इलाके में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर मां समेत परिवार के तीन सदस्यों की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बेंगलुरु: बेंगलुरु में 34 वर्षीय एक व्यक्ति ने शनिवार सुबह अपनी मां समेत अपने परिवार के तीन सदस्यों की कथित रूप से हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना कामाक्षीपाल्या थाना क्षेत्र के कोट्टीगेपाल्या में हुई। पुलिस ने बताया कि चालक का काम करने वाले आरोपी प्रशांत ने अपने घर में अपनी मां मंगलम्मा (55) और परिवार के दो अन्य सदस्यों नंजम्मा एवं सतीश पर कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला किया। मंगलम्मा कपड़ा कारखाने में काम करती थी। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के हवाले से बताया कि प्रशांत कथित तौर पर मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहा था। अधिकारी ने बताया कि परिवार के तीन सदस्यों की हत्या करने के बाद प्रशांत ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।