महाराष्ट्र के हिंगोली में भूकंप के झटके महसूस किए, कोई हताहत नहीं

महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में शनिवार सुबह 3.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। झटकों के बाद किसी नुकसान या हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

छत्रपति संभाजीनगर: मध्य महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजकर 26 मिनट पर 3.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसका केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई में था। हिंगोली और पड़ोसी परभणी तथा नांदेड़ जिलों में इसी तरह के झटके महसूस किए जाने के कुछ दिनों बाद यह भूकंप आया है।  बृहस्पतिवार को इन तीनों जिलों में भूकंप के चार झटके महसूस किए गए थे, जिससे कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। अधिकारियों ने बताया था कि बृहस्पतिवार तड़के एक बजकर 37 मिनट से तीन बजकर 23 मिनट के बीच 3.6 से 4.6 तीव्रता के भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे। इनका केंद्र हिंगोली जिले की वसमत तहसील के शिरली गांव में था।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।