पूर्वोत्तर दिल्ली की एक इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

दिल्ली के मजलिस पार्क में रिहायशी इमारत में भीषण आग के बीच गैस सिलेंडर फटा, पुलिस और दमकल ने बचाव अभियान चलाकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: पूर्वोत्तर दिल्ली के मजलिस पार्क इलाके में एक रिहायशी इमारत में आग लगने के बाद बड़े पैमाने पर आग बुझाने और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान चलाया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, शनिवार रात हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
पुलिस ने बताया कि शनिवार रात नौ बजकर 18 मिनट पर पीसीआर को आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद आदर्श नगर थाने की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

उसने बताया कि स्थिति पर काबू पाने और एहतियात के तौर पर आसपास के घरों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कम से कम 25 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान इमारत में रखा एक गैस सिलेंडर फट गया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों को सुरक्षित दूरी पर हटना पड़ा। इसके बाद दमकल विभाग की टीमों ने आग बुझाने का अभियान संभाला। इस दौरान दो और धमाकों की आवाज सुनाई दी। पुलिस को संदेह है कि ये धमाके इमारत में लगे एयर कंडीशनरों की बाहरी इकाइयों के फटने से हुए।

उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की पांच गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.