
Over ₹759 Crore Found in a Farmer’s Bank Account.: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के सरवनपुर गांव के एक किसान के बैंक खाते में 759 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जमा होने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि नरही थाना क्षेत्र के सरवनपुर गांव में प्रेमशिला देवी और उनके पति मुसाफिर साहनी ने खेतों में खाद डालने के लिए कुवैत में रहकर कमाने वाले अपने पुत्र राहुल साहनी से रुपये मंगाए थे। उन्होंने बताया कि राहुल ने उन्हें खाते में पैसा भेजने की बात कहते हुए बैंक से निकाल लेने को कहा था।

