केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मिले अर्जुन मुंडा

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात कर जनजातीय समाज के कल्याण, सशक्तिकरण और समावेशी विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान अर्जुन मुंडा ने उनसे जनजातीय समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की। चर्चा में विशेष रूप से जनजातीय समुदायों के कल्याण, सशक्तिकरण और समावेशी विकास से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया, ताकि देशभर के जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के प्रयासों को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाया जा सके।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।