हजारीबाग : पीटीसी चौक पर वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती

हजारीबाग के पीटीसी चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर दस्तावेज, हेलमेट और यातायात नियमों की जांच की, उल्लंघन करने वालों पर चालान किया।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग : शहर के पीटीसी चौक पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से बुधवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिसकर्मियों ने चालकों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात, इंश्योरेंस और प्रदूषण प्रमाणपत्र की जांच की।
जांच के दौरान जिन वाहन चालकों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले या जो बिना हेलमेट एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए, उन्हें नियमों का पालन करने की चेतावनी दी गई। वहीं, नियमों के उल्लंघन पर चालान की कार्रवाई भी की गई।
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें, सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

Share This Article