
Ranchi Gangrape Case : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, घटना 12 जुलाई को हुई थी। मामले की जानकारी पुलिस को बाद में मिली, जिसके बाद रातू थाना पुलिस ने लगातार छापेमारी शुरू की। कार्रवाई के दौरान अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इस वारदात में पीड़ित छात्रा के एक परिचित और उसके साथियों की संलिप्तता बताई जा रही है। हालांकि मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
पुलिस का कहना है कि इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

