महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन रांची की ऐतिहासिक जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने भगवान जगन्नाथ की पूजा कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा में शामिल हुए। इस मौके पर उनके साथ पत्नी और गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन भी शामिल हुईं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर विधि विधान से भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना की और झारखंडवासियों की सुख-समृद्धि तथा कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री के रथ मेला परिसर में आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।