केरल के राज्यपाल ने निजी रॉकेट मिशन ‘विक्रम-1’ की टीम को दी बधाई

केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने भारत के पहले निजी कक्षीय रॉकेट ‘विक्रम-1’ की सफल लॉन्चिंग पर स्काईरूट एयरोस्पेस और पूरी टीम को बधाई दी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

तिरुवनंतपुरम: केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने देश के पहले निजी कक्षीय रॉकेट ‘विक्रम-1’ के सफल प्रक्षेपण पर शनिवार को पूरी टीम को बधाई दी। स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा प्रक्षेपित ‘विक्रम-1’ ने सफलतापूर्वक कई प्रौद्योगिकी पेलोड और पोस्टकार्ड को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किया। राज्यपाल आर्लेकर ने अपने संदेश में इस उपलब्धि को भारत की अंतरिक्ष यात्रा का एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता नवाचार, वैज्ञानिक उत्कृष्टता और सार्वजनिक-निजी भागीदारी की शक्ति को दर्शाती है। अपने संदेश में उन्होंने लिखा, ‘‘स्काईरूट एयरोस्पेस, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), इन-स्पेस और विक्रम-1 मिशन की सफलता के लिए काम करने वाली पूरी टीम को हार्दिक बधाई।’’

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।