नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को दी जन्मदिन की बधाई

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेत्री रेखा गुप्ता को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मां कामाख्या से आपके उत्तम स्वास्थ्य सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूं।

इधर अपने जन्मदिन के मौके पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता रविवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंची और यहां बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। उन्होंने गर्भगृह में पूजा-अर्चना कर देश, दिल्ली और सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। दर्शन के दौरान मंदिर प्रशासन ने उनका स्वागत किया और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।