
Yogamrit Health and Wellness Centre : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रविवार को योगामृत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन किया। सेंटर हरिहर सिंह रोड में स्थित है। इस मौके पर संजय सेठ ने सेंटर के संचालकों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के योग सेंटर की शहर में जरूरत है।
वहीं, योगामृत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की संचालिका डा संतोषी साहू ने बताया कि यहां योग की सभी विधाओं को बताया जाएगा और सुबह-शाम दोनों समय क्लास चलेगी।
सेंटर के संचालक डा. मनीष ने बताया सीनियर सिटिजन के लिए विशेष सत्र के अलावा योग टीचर प्रशिक्षण कोर्स भी कराया जायगा। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन अतुल शौर्य ने किया।उद्घाटन के मौके पर कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

