
दुबई: ओमान में भारत के राजदूत प्रशांत पिसे ने वहां घरेलू कामगार के रूप में कार्यरत भारतीय महिलाओं से मुलाकात की और उनकी शिकायतों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने सोमवार को यह जानकारी दी। दूतावास की यह पहल ऐसे समय में हुई है, जब ओमान और अन्य खाड़ी देशों में घरेलू कामगार के रूप में कार्यरत भारतीय महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, शोषण और वेतन नहीं दिए जाने की घटनाओं की लगातार खबरें सामने आती रही हैं।

