श्री डोरंडा बालिका उच्च विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, बेहतर रिजल्ट लानेवाली छात्राओं को दिया गया प्रशस्ति पत्र

श्री डोरंडा बालिका उच्च विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को नगद पुरस्कार, मेडल, स्मृति-चिह्न और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Shri Doranda Girls High School : श्री डोरंडा बालिका उच्च विद्यालय में मंगलवार को वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र 2025–26 की मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आरती झा के स्वागत भाषण से हुआ। विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव घेवर चंद नाहटा ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, समिति द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को नगद पुरस्कार प्रदान किए गए।

वहीं, सुभाष चंद्र बोथरा द्वारा सभी सफल छात्राओं को स्मृति-चिह्न, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र तथा पूनम चंद भंसाली द्वारा 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। अंग्रेज़ी विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा को “मीनू दास गुप्ता स्मृति पुरस्कार” के अंतर्गत नगद राशि प्रदान की गई।

वहीं मध्य विद्यालय के शिक्षक अविनाश कुमार द्वारा गणित विषय में पूर्णांक (100 अंक) प्राप्त करने वाली दोनों छात्राओं को ₹2,500-₹2,500 की नगद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष सुभाष चंद बोथरा, सचिव घेवर चंद नाहटा, उपाध्यक्ष संपत लाल रामपुरिया, सुनील तिवारी, समिति के सदस्य ए.सी. विजय, लाल जैन, सुरेशचंद्र बोथरा अमर चंद बेगानी, अजय जैन, विद्यालय की पूर्व प्रधानाध्यापिका उपमा पाल, सुरेश प्रसाद, धनंजय कुमार सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति, पूर्व शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित थे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।