रिम्स में डिजिटल मैमोग्राफी, वाई-फाई और ई-सुश्रुत समेत कई आधुनिक सुविधाओं का होगा लोकार्पण, नव-नियुक्त फैकल्टी सदस्यों को बांटे जाएंगे नियुक्ति पत्र

रिम्स में डिजिटल मैमोग्राफी, सेंट्रल लैब, नए ऑपरेशन थिएटर, बीएसएनएल वाई-फाई, सीसीटीवी कमांड सेंटर और ई-सुश्रुत एचएमआईएस समेत कई आधुनिक सुविधाओं का लोकार्पण होगा, साथ ही नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण और डिजिटल सुदृढ़ीकरण की दिशा में 22 जुलाई को एक विशेष समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे रिम्स परिसर के संबंधित स्थलों पर होगी, जिसके बाद दोपहर 12 बजे से न्यू एकेडमिक बिल्डिंग के एल.टी.-1 में मुख्य समारोह और नियुक्ति पत्र वितरण का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए डिजिटल मैमोग्राफी यूनिट, सेंट्रल लेबोरेटरी और ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग के नए ऑपरेशन थिएटर व वार्ड का उद्घाटन किया जाएगा।

इसके साथ ही डिजिटल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए BSNL वाई-फाई, सीसीटीवी कमांड एंड कंट्रोल रूम, ई-सुश्रुत HMIS झारखंड और ऑनलाइन पेशेंट अपॉइंटमेंट सिस्टम का शुभारंभ होगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।