एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, कल खेला जाएगा फाइनल

रांची के एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। रोमांचक मुकाबलों के बाद फाइनल टीमें तय हुईं, जहां छात्र खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और टीम भावना दिखाएंगे।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: हरमू रोड स्थित एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ गुरुवार को हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित नॉकआउट मुकाबलों में विभिन्न हाउसbके खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।रोमांचक मुकाबलों के बाद विभिन्न वर्गों के फाइनल मुकाबलों के लिए विजेता टीमों ने अपनी जगह पक्की कर ली है।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन 24 जुलाई को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। क्लास 6 से 8 बालिका वर्ग के फाइनल में शंख हाउस का मुकाबला कोयल हाउस से होगा। वहीं क्लास 6 से 8 बालक वर्ग के फाइनल में कोयल हाउस और दामोदर हाउस आमने-सामने होंगे। क्लास 9 से 11 बालक वर्ग के फाइनल में शंख और दामोदर हाउस के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। प्रतियोगिता का समापन विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल के प्रिंसिपल शादान आलम ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, टीम भावना और खेल भावना का विकास करते हैं। ऐसी प्रतियोगिता विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।