प्रश्नपत्र लीक नहीं रोक पाए, मेट्रो और इंटरनेट बंद कर दिए : राहुल गांधी

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्र सरकार पर छात्रों के खिलाफ “क्रूर कदम” उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेट्रो, रास्ते, दुकानें और इंटरनेट तो बंद कर दिए, लेकिन प्रश्नपत्र लीक नहीं रोक पाए।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्र सरकार पर छात्रों के खिलाफ “क्रूर कदम” उठाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेट्रो, रास्ते, दुकानें और इंटरनेट तो बंद कर दिए, लेकिन प्रश्नपत्र लीक नहीं रोक पाए। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “मेट्रो बंद करो। रास्ते बंद करो। दुकानें बंद करो। इंटरनेट बंद करो। खाना बंद करो।” उन्होंने आरोप लगाया कि अपने अधिकारों की मांग कर रहे छात्रों के खिलाफ सरकार ने ये कदम उठाए। राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “बस एक चीज बंद नहीं कर पाए, मोदी जी, प्रश्नपत्र लीक।”

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।