आज निकलेगी घुरती रथ यात्रा, शाम 4 बजे लौटेंगे भगवान जगन्नाथ, जानिए ट्रैफिक और दर्शन से जुड़ा पूरा अपडेट

रांची में घुरती रथ यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी, भगवान जगन्नाथ मौसीबाड़ी से लौटेंगे मुख्य मंदिर, भारी भीड़ के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव और वाहनों पर रोक।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी में घुरती रथ यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा मौसीबाड़ी से वापस मुख्य मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। घुरती रथ यात्रा शनिवार शाम 4 बजे शुरू होगी। इससे पहले दोपहर 2:50 बजे के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में दर्शन बंद कर दिए जाएंगे, ताकि रथ यात्रा की तैयारियां और व्यवस्थाएं सुचारू रूप से पूरी की जा सकें।

भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

प्रशासन को घुरती रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। इसे देखते हुए यातायात व्यवस्था में भी विशेष बदलाव किए गए हैं। आज बिरसा चौक से धुर्वा तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। वहीं पुरानी विधानसभा से मेला परिसर तक दोपहिया वाहनों का संचालन भी प्रतिबंधित रहेगा।

हालांकि धुर्वा से चांदनी चौक होते हुए बिरसा चौक तक वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से जारी रहेगा। इसी तरह बिरसा चौक से धुर्वा जाने वाले वाहन चांदनी चौक मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित ट्रैफिक व्यवस्था का पालन करें, ताकि घुरती रथ यात्रा शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।