सिमडेगा-राउरकेला रोड पर खड़ी ट्रक में लगी भीषण आग, जामपानी पुलिया के पास मची अफरा-तफरी

सिमडेगा-राउरकेला मार्ग पर जामपानी पुलिया के पास खड़ी मालवाहक ट्रक में भीषण आग लग गई। चालक सुरक्षित बच निकला, जबकि पुलिस आग के कारणों की जांच कर रही है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Simdega News : सिमडेगा-राउरकेला मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के जामपानी पुलिया के पास सड़क किनारे खड़ी एक मालवाहक ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग की ऊंची लपटों और धुएं के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ भी जुट गई।

राहत की बात यह रही कि हादसे के समय ट्रक चालक समय रहते वाहन से बाहर निकल गया, जिससे उसकी जान बच गई। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

आग किस वजह से लगी, इसका अभी तक स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही आग लगने की असली वजह साफ हो सकेगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।