सिमडेगा-राउरकेला मुख्य मार्ग पर बीच सड़क धधक उठा मालवाहक ट्रक, आग की लपटों से मचा हड़कंप

सिमडेगा-राउरकेला मुख्य मार्ग पर मालवाहक ट्रक में लगी भीषण आग से हड़कंप मच गया। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, चालक सुरक्षित बचा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा : सिमडेगा-राउरकेला मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह एक मालवाहक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के जामपानी पुलिया के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से देखते ही देखते आग की तेज लपटें उठने लगीं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में ट्रक चालक पूरी तरह सुरक्षित है। हालांकि, ट्रक में आग लगने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।