एलपीएन शाहदेव चौक से बूटी मोड़ तक सड़क होगी नई, सरकार ने दी 9.14 करोड़ रुपये की मंजूरी

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची वासियों को जल्द ही बेहतर सड़क की सुविधा मिलने वाली है। झारखंड सरकार ने राजधानी की महत्वपूर्ण सड़क एलपीएन शाहदेव चौक से बूटी मोड़ तक नवीकरण कार्य के लिए 9 करोड़ 14 लाख 17 हजार 800 रुपये की मंजूरी दी है। इस योजना के तहत करीब 7.90 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत की जाएगी और इसकी नई सतह तैयार की जाएगी।

पथ निर्माण विभाग के अनुसार, सड़क की ऊपरी परत कई जगहों पर खराब हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे और उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण लोगों को रोजाना आवाजाही में परेशानी होती है। इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने सड़क सुधार का फैसला लिया है। एलपीएन शाहदेव चौक से बूटी मोड़ तक का मार्ग राजधानी के सबसे व्यस्त रास्तों में गिना जाता है। इस सड़क से हर दिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क का नवीकरण पूरा होने के बाद लोगों को पहले से अधिक सुरक्षित, आरामदायक और सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा।

सरकार ने इस कार्य को वित्तीय वर्ष 2026-27 के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की हर महीने समीक्षा होगी। मुख्य अभियंता नियमित निगरानी करेंगे, ताकि काम तय समय पर पूरा हो सके।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।