अंधेरे में खड़ी बस से टकराया टेंपो, चालक गंभीर रूप से घायल

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के गरमनाला रोड के पास देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे एक बस खड़ी थी, लेकिन उसमें न तो ब्लिंकर चालू था और न ही पार्किंग लाइट या कोई अन्य चेतावनी संकेत लगाया गया था। इसी दौरान तेज़ रफ्तार से आ रहा एक टेंपो बस के पिछले हिस्से से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज़ थी कि टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसके पैर में फ्रैक्चर होने की आशंका है, जबकि सिर में भी गंभीर चोट आई है। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल चालक की मदद की और उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बस चालक को पूछताछ के लिए थाना ले गई है। मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि बस को बिना किसी सुरक्षा संकेत के सड़क पर क्यों खड़ा किया गया था।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।