
पटना : बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार सोमवार को भोजपुर स्थित मां काली बखोरापुर मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर के पुजारी ने विधि-विधान से उन्हें मां काली की पूजा अर्चना करायी। इस दौरान नीतीश कुमार ने राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। नीतीश कुमार के मंदिर आगमन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।


