लातेहार: महुआडांड़ प्रखंड के लोहरा-लोहार, बड़ाईक-चिक बड़ाईक और भूईहर-मुंडा समुदाय के लोगों ने सोमवार को जनजाति सुरक्षा मंच के बैनर तले अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग को लेकर आवेदन सौंपा। सोमवार को सुबह 11 बजे दर्जनों की संख्या में पहुंचे समुदाय के प्रतिनिधियों ने अनुमंडल पदाधिकारी सुलेमान मुंडारी और बीडीओ संतोष बैठा को संयुक्त रूप से मांग पत्र सौंपा। आवेदन में कहा गया कि राज्य सरकार द्वारा पूर्व में निर्गत प्रासंगिक पत्र के आलोक में इन तीनों समुदायों को जनजाति श्रेणी में जाति प्रमाण पत्र दिया जाना है। आवेदकों ने बताया कि वे महुआडांड़ प्रखंड, जिला लातेहार के स्थायी निवासी हैं और पीढ़ियों से जनजाति समुदाय से जुड़े हुए हैं। प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण शिक्षा, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।आवेदन सौंपने वालों में जनजाति सुरक्षा मंच के जिला संयोजक के साथ-साथ भूईहर मुंडा अध्यक्ष, बड़ाईक-चिक बड़ाईक अध्यक्ष और लोहरा-लोहार अध्यक्ष भी शामिल थे। अनुमंडल पदाधिकारी सुलेमान मुंडारी ने आवेदन प्राप्त करने के बाद कहा, “हमें जनजाति सुरक्षा मंच का आवेदन मिला है।मौके पर दर्जनों समाज के लोग मौजूद रहे।
महुआडांड़:लोहरा-बड़ाईक-मुंडा समुदाय ने SDO-BDO को सौंपा आवेदन, जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग
लातेहार के महुआडांड़ में तीन जनजातीय समुदायों ने जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग उठाई। अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की अपील की।

विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।
