BREAKING: राहे में दिल दहला देने वाली वारदात, कलयुगी बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट

राहे थाना क्षेत्र के चुतरुडीह गांव में बेटे पर मां की कुल्हाड़ी से हत्या करने का आरोप लगा है। घरेलू विवाद ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया, गांव में दहशत है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बुंडू:  राहे थाना क्षेत्र के चुतरुडीह गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी बेटे पर अपनी ही मां की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान चुतरुडीह गांव निवासी भोला देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनके करीब 45 वर्षीय बेटे नंदलाल महतो ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, आरोपी नंदलाल महतो का अक्सर अपनी पत्नी के साथ विवाद होता था। घटना के समय भी वह कथित तौर पर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी अपनी मां भोला देवी से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से अपनी मां पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही राहे थाना प्रभारी अभिषेक कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। वारदात के बाद से गांव में मातम और दहशत का माहौल है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।