
नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी से बातचीत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष और देश आज सरकार से जवाबदेही की मांग कर रहा है और सरकार हमेशा की तरह मनमानी को आमदा है। इस दौरान कांग्रेस के कई और सांसद भी मौजूद रहे। पप्पू यादव ने इस दौरान उनसे देश के हालात पर चर्चा की।

