
वाशिंगटन: अमेरिका स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वहां काम करने के इच्छुक अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए जारी किए जाने वाले वीजा पर 1,00,000 अमेरिकी डॉलर का शुल्क लगाने की योजना बना रहा है। ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ अखबार की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की यह पहल ऐसे समय सामने आई है, जब एक अमेरिकी अदालत ने एच-1बी वीजा पर 1,00,000 अमेरिकी डॉलर का शुल्क लगाने के प्रस्ताव को रद्द कर दिया था।

