रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा वर्ष 2022 में निकाली गई 836 लिपिक (क्लर्क) पदों की भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया है। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने अपनी भेजी गई अधियाचना वापस ले ली है।
हाल ही में राज्य सरकार के नगर विकास एवं आवास, खान एवं भूतत्व, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने भर्ती नियमावली में संशोधन का फैसला किया है। इसके तहत नई नियमावली स्वीकृत होते ही इन पदों पर नए सिरे से भर्ती निकाली जाएगी, जिसमें सीटों की संख्या बढ़कर 836 से अधिक होने की उम्मीद है। सहायक आचार्य परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन स्थगित साथ ही JSSC ने झारखंड प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के तहत पारा शिक्षकों के लिए आयोजित होने वाली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को भी अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। यह आवेदन 31 जुलाई से 30 अगस्त तक होने थे, लेकिन सॉफ्टवेयर में तकनीकी सुधार के चलते इन्हें रोका गया है। जल्द ही नई तिथियों की घोषणा की जाएगी।



