सेउटा में स्पेन-मोरक्को सीमा संकट गहराया, मृतकों की संख्या 67 हुई

स्पेन के सेउटा में मोरक्को सीमा संकट के दौरान मृतकों की संख्या 67 पहुंच गई। प्रवासियों की भीड़, डूबने और सीमा अवरोध पार करने की भगदड़ में मौतें हुईं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेउटा (स्पेन): मोरक्को के साथ स्पेन के सेउटा सीमा संकट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है। स्पेन सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी। स्पेन सरकार ने कहा कि मृतकों में कुछ ऐसे लोग शामिल हैं जो डूब गए और कुछ ‘ब्रेकवॉटर बैरियर’ को पार करने की भगदड़ में मारे गए। स्पेन ने घोषणा की कि वह ब्रेकवाटर (लहररोधी बांध) की बाड़ के साथ एक अवरोधक दीवार खड़ी कर रहा है। इससे पहले बृहस्पतिवार और शुक्रवार को करीब 60000 प्रवासी स्पेन के इस क्षेत्र (सेउटा) में घुस गये थे।

शनिवार सुबह तैरकर सेउटा के ताराजल तट पर पहुंचे कुछ थके-हारे प्रवासियों को सैनिकों ने सीमा के पार वापस भेज दिया। स्पेन के गृह मंत्रालय का कहना है कि उत्तरी अफ्रीका में स्पेन के इलाके में दाखिल होने वाले ज़्यादातर लोग पहले ही मोरक्को लौट चुके हैं। इसके बावजूद, 84,000 की आबादी वाले स्वायत्त शहर सेउटा के निवासियों की सुरक्षा पर असर पड़ा। सेउटा के प्रशासनिक प्रमुख जुआन जीसस विवाज़ ने कहा, ‘‘सीमा पर हुई घटना के कारण इस शहर में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।’’

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।