
चंडीगढ़ : पठानकोट में माता-पुत्र सम्मान योजना के दूसरे चरण के तहत शनिवार को 35.5 लाख महिलाओं के खातों में सीएम भागवंत मान ने 3 महीने की राशि ₹3000-4500 भेजना शुरू कर दिया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं की बड़ी संख्या ने हिस्सा लिया और सीएम भगवंत मान को इस प्रयास के लिए धन्यवाद दिया। पंजाब के प्रेसिडेंट और कैबिनेट मंत्री अमन अरोरा, पंजाब के प्रतिनिधि मनीष सिसोदिया और अन्य आप नेता भी इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे।

